फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिसने जन्म दिया वही बनी कातिल, एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मारा, हिरासत में आरोपी मां

Sat, 15 Apr 2023 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के ऊन में मां और शिशु के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ही अपने एक साल के बेटे की कातिल बन गई। बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद मां ने अपने मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मासूम बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही हाथों अपने एक साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर डाली। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊन थानाक्षेत्र के गागोर गांव निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र की गायत्री पुत्री रामकिशन गांव मीननगर बघरा के साथ शादी हुई थी। पंकज व गायत्री का एक साल का पुत्र था। 14 अप्रैल की शाम को पंकज सब्जी लेकर बाजार से घर आया। पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। खाना बनाने को लेकर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

यह भी पढ़ें: Meerut News: जानीखुर्द से लापता दो साल की मासूम का शव खेत में मिला, खरखौदा में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन


इसके बाद गायत्री ने अपने एक वर्ष के पुत्र अर्श की गुस्से में गला दबाकर हत्या कर डाली। पुत्र की हत्या का पता रात्रि में ही जब पंकज को लगा तो उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा व सीओ अमरदीप मौर्य ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। मासूम का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें