फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: ओमप्रकाश राजभर बोले- भाजपा ने पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया, मोदी-योगी पर साधा निशाना

Tue, 14 Dec 2021 12:52 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

शामली में सोमवार को ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा मोदी ने अच्छे दिन के सपने दिखाकर देश को गर्त में धकेल दिया है। भाजपा सरकार ने पिछड़ों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। इस बार पिछड़ा समाज ही भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। वह थानाभवन के वंदना गार्डन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


कश्यप विकास सामाजिक समिति के तत्वावधान में आयोजित सभा में ओमप्रकाश राजभर ने मोदी और योगी पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थापना करने, 14 दिन में गन्ना भुगतान, हर वर्ष दो करोड़ सरकारी नौकरी व किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। अपने वादे तो पूरे नहीं कर पाए उल्टे 60 पैसे यूनिट बिजली खरीदकर 7-8 रुपये बेच रहे हैं। 50 किलो की डीएपी का बोरा पहले 900 रुपये का था। भाजपा सरकार ने उसका वजन घटाकर 45 किलो कर दिया। दाम भी 1200 रुपये कर दिए। उन्होंने कहा कि मोदी के अच्छे दिनों में गैस का सिलेंडर 1000 रुपये में मिल रहा है और लोगो के बुरे दिनों में 400 का मिल रहा था। महंगी बिजली, तेल, डीजल, पेट्रोल, गैस आदि से लोग त्रस्त है। 

राजभर ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर पांच साल मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा का प्रबंध किया जाएगा। भाजपा देश की जनता को हिंदू-मुस्लिम में बांटती है। जबकि उसके बड़े नेता खुद मुस्लिमों से रोटी बेटी का रिश्ता रखते हैं। मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि सौगंध है मुझे इस मिट्टी की देश नही बेचूंगा लेकिन सब कुछ बेच दिया, कुछ नहीं छोड़ा। हवाई चप्पल में चलने वाले लोगों से वादा किया था कि हवाई यात्रा कराऊंगा, लेकिन जहाज ही बेच दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी विधानसभा से 6.78 करोड़ रुपये गरीबों के इलाज के लिए दिए। गन्ना मंत्री सुरेश राणा पर हमला बोलते हुए कहा कि बहुत पक्का याराना था। मंत्री बहुत मीठा बोलते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मीठा हटाकर तीखा खिलाऊंगा।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। लेकिन सिर्फ भाजपा नेताओं का विकास हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र का गन्ना मंत्री होने के बावजूद थानाभवन शुगर मिल सबसे फिसड्डी है। 2022 के चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को हराने का काम करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें