फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में भिड़े दो पक्षों के लोग, संघर्ष में सात लोग हुए घायल, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में

Fri, 07 Jul 2023 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : शामली के कांधला में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान पक्षों के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। उधर, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर पुलिस की मौजूदगी में घायलों का उपचार कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।

गुरुवार रात कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी बिलाल व वाजिद के बीच मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच हंगामा पर जाने के बाद दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

विज्ञापन

बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में वाजिद, साबिर, साजिद दूसरे पक्ष से आमिर, कादिर, एहसान, शाबीर सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को मौके से तितर-बितर किया।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पुलिस ने झगड़ा कर रहे कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें