उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीसरे भाई ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गांव बराला निवासी सुफियान ने कुछ समय पूर्व अपने छोटे भाई कुर्बान(30) को गांव कंडेला से11 हजार रुपये उधार दिलाए थे। सुफियान अपने भाई कुर्बान से बार-बार पैसे वापस देने की बात करता था। दो दिन पहले कंडेला निवासी व्यक्ति रुपये वापस नहीं मिलने पर सुफियान को बाइक अपने साथ ले गया था।
शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे सुफियान और कुर्बान का पैसों के ऊपर झगड़ा होने लगा। इस दौरान सुफियान ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई कुर्बान को चाकू घोप दिया। जिससे कुर्बान की मौत हो गई। मृतक के तीसरे भाई मुस्तकीम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।