पड़ोसी से विवाद के बाद पुलिस थाने ले गई थी
बताया गया कि घर पहुंचने के बाद अनुज का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ के बाद देर रात उसे परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया।
इसके बाद अनुज फिर घर से निकल गया और कांधला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहां ट्रेन के आगे कूदने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था अनुज
अनुज तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके दोनों बड़े भाइयों अजय पंवार और आलोक की शादी हो चुकी है। दिन में जान बच जाने के बाद रात में युवक की मौत की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।