‘गांव नहीं छोड़ा तो जान से मारने की धमकी’
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि यदि गांव नहीं छोड़ा और मकान नहीं बेचा तो जान से मार देंगे। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परमधाम के अनुयायी दौराला थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावर एक संगठन से जुड़े हैं और उन्होंने सुनियोजित तरीके से हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
सात नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा
पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर ताराचंद, भारती, अर्जुन, दीपांशु, गौरव, अमित और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।