फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आठ जोन और 58 सेक्टर में बांटा शामली जिला, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात

Sat, 05 Dec 2020 09:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में छह दिसंबर को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को तीन सुपर जोन, आठ जोन और 58 सेक्टर में बांटकर अतिरिक्त पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही जनपद में फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया गया।

विज्ञापन


छह दिसंबर को एक वर्ग के लोग शौर्य दिवस तो दूसरे वर्ग के लोग काला दिवस के रूप में मनाते हैं। रविवार को इस दिवस पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की है। 

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद को तीन सुपर जोन, आठ जोन और 58 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। जनपद में तीनों सीओ व एसडीएम, थाना स्तर पर आठ क्यूआरटी, नौ थाना प्रभारी के अलावा पांच निरीक्षक, 71 उप निरीक्षक, 51 हेड कांस्टेबल, 141 कांस्टेबल, 41 होमगार्ड, पीएसी एक कंपनी, दंगा नियंत्रण वाहन, उपकरणों के साथ तैनात रहेगी। शामली, कैराना और थानाभवन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि शनिवार को शहर में आजाद चौक, कलंदरशाह, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड आदि स्थानों पर उनके नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इसके अलावा कैराना, थानाभवन, बाबरी आदि कस्बों में फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया गया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: लाशों को देख कांप गई लोगों की रूह, मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, तस्वीरें
विज्ञापन


जनपद में तीन फरवरी तक धारा 144 लागू
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 19 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस और 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे मनाया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान कई संस्थानों की परीक्षाएं भी आयोजित होगी। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन फरवरी 2021 तक धारा-144 लागू की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें