सड़क हादसे में शाहजहांपुर के मजदूर की मौत
रोहटा। सड़क हादसे में शाहजहांपुर के मजदूर की सोमवार को मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक का दूसरा साथी भी घायल हो गया।
शाहजहांपुर निवासी सद्दाम अपने साथी के साथ में कस्बा हर्रा से रोहटा मिलने गया था। जब वह रोहटा में पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि जहां सद्दाम की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी इनामुल घायल था। पुलिस ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतक कस्बा हर्रा में रहकर अपने साथियों के साथ में गन्ने की छिलाई करने का काम कर रहा था।