फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मंडप से 20 लाख के जेवरात से भरा बैग गायब, मची खलबली, फिर दूल्हा पक्ष ने शादी से किया इनकार और...

Mon, 21 Jun 2021 11:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शादी समारोह के दौरान मंडप से 20 लाख के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। इससे बरातियों में खलबली मच गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
मेरठ: शादी समारोह का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक विवाह मंडप से जेवरात भरा बैग गायब होने से खलबली मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें वहीं काम करने वाला युवक बैग ले जाते हुए नजर आया।

विज्ञापन


भगवतपुरा निवासी इंदरजीत की बेटी की बरात रविवार शाम दिल्ली से ब्रह्मपुरी स्थित मंडप में आई। बताया गया कि बरात ने मंडप में पहुंचते ही जेवरात से भरा बैग लड़की पक्ष को दे दिया। कुछ देर बाद अचानक बैग के चोरी होने का शोर मच गया।

इस मामले में उस समय हंगामा हो गया, जब लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के पक्ष को शादी के लिए मनाया। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई, जिसमें एक युवक वह बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। लड़के वालों का कहना था कि बैग में करीब 20 लाख के जेवरात थे। जैसे तैसे शादी की रस्म पूरी हुई। लड़की पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें