फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में पकड़ी पक्षियों की छह कलगियां, चार गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत/चुवाड़ी (चंबा)

सार

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि लाहड़ू बैरियर पर नाका लगाया हुआ था। जब ये चारों कार लेकर लाहडू़ पहुंचे तो इन्हें चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देख चारों के चेहरों पर डर छा गया। इससे पुलिस टीम को शक हुआ और कार की तलाशी ली।
विज्ञापन
बरामद की गई कलगियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की ओर से प्रतिबंध के बावजूद पहाड़ी टोपियों पर कलगी लगाने के लिए प्रदेश में पक्षियों के शिकार का सिलसिला जारी है। खासकर मोर और राज्य पक्षी रहा मोनाल शिकारियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला चंबा का है। यहां चंबा-पठानकोट मार्ग पर लाहडू़ बैरियर पर पुलिस ने एक कार में वन्य पक्षियों की छह कलगियां बरामद की हैं। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


ये कलगियां देखने में मोर और मोनाल की तरह हैं। वन मंडलाधिकारी डलहौजी कमल भारती ने बताया कि कलगियों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि लाहड़ू बैरियर पर नाका लगाया हुआ था। जब ये चारों कार लेकर लाहडू़ पहुंचे तो इन्हें चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस को देख चारों के चेहरों पर डर छा गया। इससे पुलिस टीम को शक हुआ और कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वन्य पक्षियों की छह कलगियां बरामद की गईं। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी सलूणी, हंसराज निवासी सलूणी, हंसराज निवासी किहार के रूप में हुई है। महिला कुल्लू के मलाणा की रहने वाली है। पुलिस ने उसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें