क्या है एसईजेड
एसईजेड एक विशेष सीमांकित क्षेत्र या एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसे एक शुल्क मुक्त एंक्लेव माना जाता है। इसमें देश के बाकी हिस्सों की तुलना में अलग कानून हैं। एसईजेड अपने बुनियादी ढांचे के फायदे के कारण घरेलू कंपनियों को आकर्षित करता है। एसईजेड केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से स्थापित किए जाते हैं।
मिलेंगी ये सुविधाएं
- उद्यमियों को मुफ्त बिजली, पानी और जमीन पर सब्सिडी मिलेगी।
- माल या सेवाओं की बिक्री या खरीद पर बिक्री कर और सेवा कर के भुगतान से छूट होगी।
- नियोक्ता के अनुकूल श्रम कानून लागू होंगे। नियोक्ता को छह सप्ताह की पूर्व सूचना बिना हड़ताल भी नहीं होगी।
- परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला एवं हॉलमार्किंग सुविधा मिलेगी।
- आभूषण डिजाइनिंग, निर्माण प्रौद्योगिकी, रत्न विज्ञान, प्रदर्शनी व सम्मेलन हॉल होगा।