फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव रोकने के लिए नाला सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानगर के निचले और पुराने इलाकों में हो रहे जलभराव को दूर करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को नाला सफाई अभियान चलाया। इस दौरान आबू नाला और ओडियन नाले से कचरा निकाला गया। जिससे क्षेत्र में जलभराव होने से रोका जा सके।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट, इस्लामाबाद, जाटव गेट, ब्रह्मपुरी, पूर्वा इलाही बख्श, प्रहलाद नगर, भगवतपुरा, गोविंदपुरी आदि इलाकों में पिछले कई दिन नाले और नालियां चोक हो जाने से जलभराव की शिकायत मिल रही थी। इस्लामाबाद के लोगों ने सुनवाई नहीं होने पर जाम तक लगा दिया था। वहीं, नगर आयुक्त ने बीते शनिवार को जाटव गेट इलाके में निरीक्षण किया था। इसमें नाले पर अतिक्रमण करने और गोबर डालने वाले तीन डेयरी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। डेयरी संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चलाया गया था। सोमवार को ओडियन और आबू नाले की सफाई कराई गई। सूरजकुंड डिपो प्रभारी अरुण खरखौदिया ने बताया कि आबू नाले की सफाई कचहरी पुल पर कराई गई। यहां जमा सिल्ट और कचरे को निकाला गया। इसके अतिरिक्त ओडियन नाले की सफाई हापुड़ रोड स्थित मकाचीन पुलिया पर कराई गई। यहां जमा सिल्ट और अटे कचरे को निकालकर जलनिकासी आसान बनाई गई। आगे भी नाला सफाई अभियान चलता रहेगा। मुख्य नालों के अतिरिक्त छोटे नाले भी साफ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें