वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी का निधन।
- फोटो : amar ujala
मेरठ कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। दिल्ली के अस्पताल से वापस रेफर करने बाद उन्होंने मेरठ में ही अंतिम सांस ली। बताया गया कि सुदेश काफी समय से बीमार चल रहे थे।
वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी सुदेश त्यागी वरिष्ठ अधिवक्ता और पत्रकार थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उधर, निधन की खबर सुनते ही पूरी कचहरी में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि अधिवक्ता सुदेश त्यागी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
दिल्ली अस्पताल से उन्हें दो दिन पहले मेरठ वापस रेफर कर दिया था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका निधन मेरठ कचहरी की अपूर्णीय क्षति है।
यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
वहीं परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 10 बजे सूरजकुंड पर किया जाएगा।