फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर्स वाटिका के जरिये बढ़ाया जाएगा मतदान, प्रबुद्ध वर्ग से कराएंगे अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनेंगे सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन विशेष मुहिम चलाएगा। कमिश्नरी पर सेल्फी प्वाइंट (मतदान वाटिका) बनाया जाएगा। यहां लोग तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया में अपडेट कर मतदान की अपील करेंगे।
बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने सेल्फी प्वाइंट बनाने का काम शुरू करा दिया है। स्कूलों में हुई प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं की पेंटिंग भी शहर के प्रमुख चौराहो पर लगाई जा रही है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) चला रखा है। इसी के तहत कमिश्नरी पर लगे फव्वारे की सफाई कराकर तिरंगा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पीछे की दीवार पर लोकतंत्र महापर्व के साथ ही आइए सेल्फी लीजिए और शेयर कीजिए, ताकि कोई मतदाता वोट डालने से न चूके, जैसे नारे लिखे जाएंगे। स्वीप कार्यक्रम के सह प्रभारी मेघराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम तक वाटिका तैयार हो जाएगी। फेसबुक, व्हाटसएप ग्रुप पर भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। जनपद के प्रबुद्ध लोगों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों आदि से भी वोट डालने की अपील कराई जाएगी।
विज्ञापन

2017 में पड़े थे 66.89 फीसदी वोट
विधानसभा चुनाव 2017 में जनपद में 66.89 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि 2012 के चुनाव में 2.65 फीसदी कम यानि 64.24 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार जिला प्रशासन के सामने पिछले रिकार्ड को तोड़ने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें