फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हत्यारोपी रॉबिन भड़ाना के आत्मसमर्पण के बाद पीड़ित परिवारों से सुरक्षा हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव भड़ौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महामंत्री और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) प्रमोद भड़ाना की हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी बदमाश रॉबिन भड़ाना के सोमवार को मेरठ कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों और प्रधान पति सतीश की सुरक्षा हटा ली है। इस फैसले से दोनों परिवारों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


प्रधान के पति सतीश भड़ाना ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही राॅबिन आत्मसमर्पण कर सका। यदि पुलिस सतर्क रहती तो उसे पहले ही पकड़ा जा सकता था। रॉबिन के मेरठ कोर्ट में आत्मसमर्पण करते ही, सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों परिवारों से सुरक्षा वापस ले ली गई। प्रधान पति का कहना है कि रॉबिन और विनीत का ने गैंग बना रखा है और वे किसी अन्य बदमाश के साथ मिलकर भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को भड़ौली निवासी प्रमोद भड़ाना की उसके गांव के ही रॉबिन भड़ाना ने जंगल में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद रॉबिन ने गांव आकर प्रधान की कार और घर पर भी गोलीबारी की थी। रॉबिन की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों के अलावा, सर्विलांस और स्वाॅट टीम भी लगी हुई थी। इसके बावजूद, सोमवार को रॉबिन पुलिस महकमे को चकमा देकर वकील की पोशाक में कोर्ट में आत्मसमर्पण करने में सफल रहा। उधर, सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें