फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: चौधरी नरेश टिकैत बोले- किसान पीछे नहीं हटेंगे, लड़ाई चाहे कितनी भी लंबी चले

Tue, 02 Nov 2021 02:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

भाकियू के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने एक बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई चाहे कितनी भी लंबी चले लेकिन किसान पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत सोमवार की शाम को कंकरखेड़ा में भाकियू नेता के घर पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर भविष्य में आंदोलन की दिशा पर चर्चा की एवं आंदोलन में मेरठ की स्थिति मजबूत बनाये रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों का ध्यान नहीं है, उद्योगपतियों का ध्यान है।

विज्ञापन


कंकरखेडा में भाकियू नेता एडवोकेट अनुराग चौधरी के आवास पर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा, सरकार को वार्ता करनी चाहिए, वार्ता से हल निकलता है। सरकार अपनी सत्ता की हनक दिखा रही है, जो गलत है। किसानों के बिना सरकार नहीं चलती है। यह देश का किसान तपती धूप में मेहनत कर अनाज पैदा करता है, खेती करता है, यह सरकार किसानों के हित में नहीं सोच रही है, यह तो उद्योगपतियों के हित में सोच रही है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: सोतीगंज में पुलिस का छापा, वॉशिंग मशीन के अंदर मिले बाइक के इंजन, टंकी और पुर्जे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़ाई चाहे कितनी भी लंबी चले, किसान पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने तय कर लिया है कि जब दीपावली भी सड़क पर मना रहे हैं तो होली भी मना लेंगे। किसानों की लड़ाई को जारी रखेंगे और काले कानून के खिलाफ किसानों की आवाज बुलंद रहेगी। किसानों से सरकार बच रही है, उन पर दबाव बना रही है, दबाव से किसान डरने वाला नहीं है। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

वहीं इस दौरान प्रदीप, हर्ष चाहल, उत्तम, वरुण डीके, जगत सिंह राठी, रामबोस, आकाश सिरोही आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें