फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मखदूमपुर गंगा मेले में सुरक्षा का खाका तैयार, चार जोन और आठ सेक्टरों में बंटेगा मेला

विज्ञापन
गंगा की की रेती में बसने लगी तम्बुओं की नगरी स्रोत संवाद
विज्ञापन
20 नवंबर को होगा मेले का उद्घाटन, पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 20 नवंबर को मेले का उद्घाटन होगा। 24 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान होगा। मेले में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेला परिसर को छह जोन और आठ सेक्टरों में बांटने की तैयारी की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अस्थायी कोतवाली बनाई गई है, जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मेला प्रभारी मवाना थाने के निरीक्षक क्राइम जितेंद्र कुमार को बनाया गया है। मेले के एसएसआई उपनिरीक्षक पुनीत पांडे होंगे। 20 नवंबर से मेला स्थल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी जाएगी। दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी अभी से तैनात हैं।
विज्ञापन

मखदूमपुर गंगा तट पर धीरे-धीरे तंबुओं का शहर बसने लगा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के शिविरों के साथ झूले, हिंडोले और खेल-तमाशों की दुकानें सजने लगी हैं। देवोत्थान एकादशी पर पूजन के साथ श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ जाएगी। मेले में उड़ रही धूल से राहत दिलाने के लिए टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मखदूमपुर गंगा घाट से मेला स्थल तक करीब चार किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क तैयार की गई है।
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले में पुलिस बल की तैनाती चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
विज्ञापन


रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा गंगा तट
मखदूमपुर गंगा मेले में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भगवा रंग का भव्य द्वार बनाया गया है। गंगा तट और मेला परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। मेले में जगह-जगह लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय मेला स्थल आकर्षक नजर आएगा। रोशनी और सजावट से गंगा तट पर मेले की रौनक बढ़ेगी।

गंगा की की रेती में बसने लगी तम्बुओं की नगरी स्रोत संवाद

गंगा की की रेती में बसने लगी तम्बुओं की नगरी स्रोत संवाद

गंगा की की रेती में बसने लगी तम्बुओं की नगरी स्रोत संवाद

गंगा की की रेती में बसने लगी तम्बुओं की नगरी स्रोत संवाद

गंगा की की रेती में बसने लगी तम्बुओं की नगरी स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें