फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वालीबाल मुकाबले में कला वर्ग टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को इंट्राम्यूरल आंतरिक खेल प्रतियोगिता के तहत कक्षा 11वीं के कला एवं विज्ञान वर्ग के टीम के बीच वालीबाल मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में कला वर्ग की टीम ने विज्ञान वर्ग को 21-17 से हराकर चार अंकों से जीत हासिल की। विद्यालय के निदेशक रविंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने बताया वालीबाल मुकाबला में कला वर्ग टीम को 21 व विज्ञान वर्ग टीम को 17 अंक प्राप्त हुए। जिसमें चार अंकों से कला वर्ग टीम विजय हुई। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें