फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की किलेबंदी, बोर्डर सील और बूथों पर पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमाएं रहेंगी सील, बूथों पर होगा कड़ा पहरा
विज्ञापन

मेरठ। विधानसभा चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आज जिले की सीमाएं सील रहेंगी और बूथों पर भी कड़ा पहरा रहेगा। जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों से लेकर लोगों तक पर निगरानी रखी जाएगी।
विधानसभा क्षेत्रों में 60 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। मतदान होने तक कोई भी व्यक्ति अपनी विधानसभा से बाहर नहीं जा सकेगा। वहीं, मतदान बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स ने कमान संभाल ली है।
विज्ञापन

जिले में 25 हजार पुलिसकर्मी मतदान कराने के लिए पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की दो स्पेशल टीम बनी है। एक टीम पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण करेगी, जबकि दूसरी रिजर्व में रहेगी। कहीं से उन्माद की सूचना होती तो तुरंत टीम पहुंचेगी। पुलिस ने बताया कि जिले में करीब 90 कंपनी पैरामिलिट्री रहेगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा।
पुलिस कंट्रोल रूम को भी अलर्ट कर दिया है। जनपद में किसी भी मतदान केंद्र से विवाद की सूचना आएगी तो तुरंत कंट्रोल रूम शहर से पुलिस अमला भेज देगी। स्पेशल टीम के अलावा क्यूआरटी के करीब 300 पुलिसकर्मी रिजर्व में रहेंगे।
---
सरधना, किठौर और हस्तिनापुर अतिसंवेदनशील
पुलिस को इनपुट मिला है कि जिले में 45 गांव संवेदनशील हैं। सरधना, किठौर और हस्तिनापुर विधानसभा सीट के 32 गांव अतिसंवेदनशील माने गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
---
100 सीसीटीवी कैमरों और 10 ड्रोन से होगी निगरानी
- शांतिपूर्ण मतदान के लिए 90 कंपनी पैरामिलिट्री, 25 कंपनी आरएएफ, 20 कंपनी पीएसी सहित 25 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। 100 सीसीटीवी कैमरे और 10 ड्रोन से निगरानी होगी। सीओ और थानेदारों ने बूथों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जानकारी ली।
विज्ञापन

---
जिले की किलेबंदी कर दी है गई है। चप्पे-चप्पे पुलिस का पहरा रहेगा। आरएएफ, पीएसी, पैरामिल्ट्रिरी और पुलिस फोर्स मतदान बूथों पर पहुंच गया है। शांतिपूरविक और निष्पक्ष चुनाव होगा। मतदान बूथों पर कोई बवाल या विवाद हुआ तो रासुका और गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें