फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 14 और 17 में एसडी सदर की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में एसडी सदर की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 में मैच जीतकर बढ़त बनाई। वहीं, अंडर-19 में टीम न बनने के कारण मैच नहीं हो सका।
पहला मुकाबला 14 वर्षीय आयु वर्ग का डीएन इंटर कॉलेज व एसडी इंटर कॉलेज सदर की टीम के बीच खेला गया। इसमें एसडी सदर टीम ने डीएन कॉलेज की टीम को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। एसडी सदर टीम की ओर से एक मात्र गोल पेनल्टी स्ट्रोक द्वारा 40वें मिनिट में कार्तिक यादव ने अपनी टीम के लिए किया। जबकि पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। 17 वर्ष आयु वर्ग में एसडी इंटर कॉलेज टीम ने डीएन इंटर कॉलेज की टीम को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। एसडी सदर टीम की ओर से 10वें मिनट में अर्पित शर्मा, 32वें मिनट में राघव ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब, 4 सितंबर को मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में यह टीम भाग लेगी। इसके बाद झांसी में स्टेट चैंपियनशिप होगी। इसमें मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। मंगलवार को मैच से पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान अमित चिकारा, अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें