फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑल इंडिया नेशनल हॉकी टूर्नामेंट में खेलेगी एसडी सदर की टीम

Thu, 25 Sep 2025 07:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ की एसडी सदर अंडर-16 हॉकी टीम का चयन पुणे में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पिछले वर्ष उपविजेता रही टीम में इस बार भी नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ियों और साकिब मेवाती को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। एक से सात अक्तूबर तक पुणे में 9वीं अंडर 16 नेशनल ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एसडी सदर मेरठ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। बृहस्पतिवार को ट्रायल के आधार पर एसडी सदर की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल भी इस टूर्नामेंट में एसडी सदर की टीम ने प्रतिभाग किया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही थी। इस बार प्रतियोगिता खेलने जा रही टीम में कार्तिक यादव, राघव प्रजापति, अमन शर्मा, कृष्णा ढींगरा, वंश गिरी, लक्की शर्मा, वंश सिंघल, दीपांशु कुमार, जसवंत सैनी, अवनीश दहिया, अर्पित शर्मा (कप्तान), उदय भारद्वाज, सक्षम शर्मा और वंश तोमर का चयन किया गया है।
टीम के मैनेजर कौशल चौधरी होंगे। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि एसडी सदर के शिक्षा व हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी साकिब मेवाती का चयन ऑल इंडिया पुलिस स्पाॅट सेंट्रल बोर्ड में हुआ है। इस मौके पर आज शुक्रवार को साकिब का प्रबंध समिति की ओर से सम्मान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें