फलावदा में भूमिया माता मंदिर पर नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान शुरू हुआ। 156 घंटे के इस श्रमदान कार्यक्रम में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान का उद्देश्य नगर में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाना है।
फलावदा। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में वार्ड एक मोहल्ला जोगियान, भूमिया माता मंदिर पर विशेष सफाई संबंधित श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
156 घंटे के महासफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। चेयरमैन, सभासदों व नागरिकों ने विशेष सफाई कर श्रमदान किया। चेयरमैन ने उपस्थित व्यक्तियों को बताया कि नगर पंचायत में 2 अक्तूबर तक शासन के आदेश पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर में क्लीन ग्रीन उत्सव, स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, श्रमदान आदि कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।