फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से आरोपियों को छोड़ने पर दरोगा से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी से आरोपियों को छोड़ने पर दरोगा से हाथापाई
विज्ञापन

मवाना। बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने की शिकायत लेकर चौकी पहुंचे दो युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। दरोगा से भी हाथापाई की। पुलिस ने दोनों युवकों की डाक्टरी कराने के बाद धारा 34 के तहत कार्रवाई कर जमानत पर छोड़ दिया। मारपीट के आरोपियों में एक सिपाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर दो युवक बुलेट बाइक सवार दो युवकों की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाइक सवार पटाखे छोड़ रहे हैं। शिकायत पर सिपाही दोनों बाइक सवार युवकों को चौकी ले आया। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस पर शिकायतकर्ता युवक सिपाही से गाली गलौच करने लगे। कहने लगे तुम्हें कानून की जानकारी नहीं है। सिपाही का आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने लात मारी। शोर सुनकर दरोगा बाहर आए तो युवकों ने उनसे भी हाथापाई की। इसके बाद चौकी के स्टाफ ने दोनों को दबोचकर मवाना थाने लाए। सीओ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जानकारी कराएंगे कि मामला पुलिस के साथ मारपीट का है या कुछ और।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें