मवाना। मेरठ रोड पर राफन चौराहे के पास मदर्स एकेडमी के गार्ड राजकुमार शर्मा (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव जंधेडी निवासी राजकुमार शर्मा राफन चौराहे के पास स्थित मदर्स एकेडमी में गार्ड की नौकरी करता था। बताया गया कि सुबह 7:00 बजे के आसपास राजकुमार शर्मा स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान पर चाय पीने जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। किसी राहगीन ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
प्राइवेट एंबुलेंस ने राजकुमार शर्मा को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी राफन पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि राजकुमार शर्मा पैदल ही चाय पीने के लिए जा रहा था। किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। गांव के पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। दोनों पुत्र मजदूरी करते हैं। मृतक के भतीजे सतबीर ने दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसके चाचा की मौत हो गई।