फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी बच्चों सहित मायके गई थी, परिजनों ने आत्महत्या की बात कहीं
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी भोपाल के बेटे ओमेंद्र (32) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया रविवार रात ओमेंद्र अपने कमरे सोने के गया था। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ मायके गई है। सोमवार सुबह जब नौ बजे तक भी ओमेंद्र कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे उठाने के लिए आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की से देखा तो ओमेंद्र पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कमरे के गेट को खोलकर युवक का शव फंदे से उतारा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किसी शादी समारोह में गया था। शादी में ही उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर उसकी पत्नी मायके में चली गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। मृतक के द्वारा आत्महत्या करने कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें