फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माधवपुरम में स्कूल की बस के ब्रेक फ्रेल, कई वाहनों में टक्कर मारी

Sun, 03 May 2026 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। माधवपुरम गेट पर शनिवार दोपहर एक स्कूल बस के ब्रेक फेल हो गए। बस ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी फिर एक कार को भी टक्कर मार दी। इसके बाद बस ने पैदल जा रही एक महिला संतोषी को भी टक्कर मारी जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन


बस चालक मौके से भाग गया और पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त हो गईं। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि टीपी नगर की तरफ से आ रही निजी स्कूल की बस के ब्रेक फेल हुए थे। स्कूटी सवार को मामूली चोट लगी जिसके बाद वह घर चला गया। स्विफ्ट कार में बैठे चार युवक सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद लोगों ने बस चालक को घेरने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बस को अपने कब्जे में ले लिया है। सीओ ने बताया कि चालक के खिलाफ अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रत्यदर्शी मोहित ने बताया कि बस चालक नशे में धुत था। कार के चारों एयर बैग न खुलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें