फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों के लिए योग शिविर आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा की बैठक सीमा रस्तोगी के आवास गंगा वाटिका में की गई। इसमें बच्चों के लिए तीन से पांच मई तक योग शिविरों के आयोजन का निर्णय लिया गया। विहान बालिका आवासीय विद्यालय और विहान बालक आवासीय विद्यालय गंगा नगर में बच्चों को हर शनिवार सुबह योग कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त माना इंटर कॉलेज कसेरुखेड़ा में योग शिविर लगाया जाएगा। बालक आवासीय विद्यालय में शाखा संरक्षक लोकेश कुमार ने बच्चों को ताड़ासन, अर्धचंद्रासन और भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन सिखाए। जिला महिला संयोजक दीप्ति सिंह ने बालिका आवासीय विद्यालय में योग सत्र का संचालन किया। बालिकाओं ने भुजंगासन, धनुरासन और अनुलोम-विलोम प्राणायाम सीखे।शाखा संरक्षक लोकेश कुमार, दीप्ति सिंह, शिवानी शर्मा और निधि शर्मा शिविरों में सहयोग करेंगी। अध्यक्ष ममता गोयल, सचिव शारदा पंवार, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, महिला सहभागिता सीमा रस्तोगी, मंजू कंसल और शिवानी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें