एसबीआई खेलकूद प्रतियोगिता और क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रशासनिक कार्यालय द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता गेम्स क्रिकेट एरेसा किला रोड पर हुई। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीआई मुजफ्फरनगर की टीम ने जीत के लिए एसबीआई सहारनपुर के सामने 89 रन का लक्ष्य रखा। अंतिम बॉल तक चले रोमांचक मुकाबले में सहारनपुर की टीम 87 रन बना सकी। मुजफ्फरनगर एसबीआई की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। मुजफ्फरनगर के सचिन प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच रहे।
बैंक प्रवक्ता हरीश वाधवा ने बताया कि प्रतियोगिता में शतरंज, बैडमिंटन, कैरम सहित अन्य खेल हुए। पुरुष और महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एबीआई के सर्किल महाप्रबंधक एसवीएस नागेंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एसबीआई क्रिकेट प्रीमियर लीग इंटर रिजल्ट क्रिकेट टूर्नामेंट आकर्षण का केंद्र रहा। मेरठ प्रशासनिक कार्यालय से संबंधित पांच क्षेत्रीय कार्यालय शाखाओं की टीम तथा प्रशासनिक कार्यालय की क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में कुल आठ मैच खेले जो 10-10 ओवर के हुए।
एसबीआई मुजफ्फरनगर टीम के संयोजक क्षेत्रीय प्रबंधक सुधीर कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवस पर उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार, महा प्रबंधक एसवीएस नागेंद्र, आकांक्षा सिंह, सारिका सिंह, सुनील कुमार वाधवा, मुन्ना राम, अमित कुमार, अवधेश कुमार , विकास जैन आदि रहे।