फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Shivratri : शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक जारी, ATS के घेरे में औघड़नाथ मंदिर, 20 हजार कांवड़िए चढ़ाएंगे जल

Fri, 02 Aug 2024 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में एटीएस ने डेरा डाला हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोपहर  3:27 बजे जलाभिषेक शुरू हो गया है। यहां 20 हजार कांवड़िया जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
मेरठ में औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरात्रि पर मेरठ में एटीएस कमांडो ने औघड़नाथ मंदिर को सुरक्षा घेरे में ले लिया हुआ है। वहीं दो एएसपी, आठ डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 112 सब इंस्पेक्टर, 550 कांस्टेबल मंदिर के आसपास तैनात किए गए हैं। 24 कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को 3:27 बजे से चतुर्दशी शुरू हुई तो कांवड़िये जलाभिषेक करने लगे। देर रात तक 20 हजार से अधिक कांवड़िये मंदिर के आसपास पहुंच गए। दिन में 15 हजार शिवभक्तों ने हाजिरी का जल चढ़ाया।

विज्ञापन

कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
अन्य शिवालयों में भी हाजिरी का जल चढ़ाया गया। शहर के लोग पूरे परिवार के साथ कांवड़ लाए। इनमें पांच साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे भी शामिल रहे। जलाभिषेक के लिए नैंसी चौराहे तक बैरिकेडिंग की गई। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि समिति द्वारा प्रशासनिक पंडाल, जूता चप्पल स्टैंड लगाए गए। 88 सेवादार और मंदिर समिति पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि शिवरात्रि पर 72 वर्ष के बाद केवल 12 घंटे के लिए भद्रावास योग बन रहा है, जो चतुर्दशी को बहुत ही पुण्यकारी बना रहा है।

आराम करते कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि जलाभिषेक मुहूर्त
कांवड़ियों के लिए जलाभिषेक : दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से आरंभ।
गृहस्थियों के लिए : सुबह 6 बजकर 51 मिनट से सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक।

लाभ की चौघड़िया : सुबह 7 बजकर 24 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक।
व्यापारी वर्ग के लिए मुहूर्त : दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से 4 बजकर 04 मिनट तक।

शुभ की चौघड़िया : दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 02 बजकर 08 मिनट तक।
सभी के लिए मुहूर्त प्रदोष काल : शाम 7 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक।

 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सादे कपड़े में भी तैनात हैं  पुलिसकर्मी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एटीएस कमांडो की एक यूनिट, तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ की तैनात की गई हैं। दो एएसपी, आठ डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 112 सब इंस्पेक्टर, 550 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। सेना की क्यूआरटी टीम भी निगरानी करेगी। सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। सदर थाने में रिजर्व पुलिस फोर्स भी रखा गया। दो फायर टैंकर मंदिर के भीतर और बाहर रहेंगे।

जलाभिषेक करने वालों और बाहर आने वालों के लिए अलग-अलग ड्यूटी ऑफिसर तैनात किए गए हैं। मंदिर से 500 मीटर पहले कोई भी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। यहां पर मंदिर के तरफ हर दिशा से आने वाले रास्ते में बैरिकेडिंग रहेगी। रास्ते में 24 जगहों पर पिकेट लगाई गई है। जिले में महादेव शिव मंदिर दबथुवा, महादेव मंदिर लोइया दौराला, महादेव मंदिर गगोल परतापुर, महादेव मंदिर भोला झाल और नंगली गांव स्थित शिव मंदिर में भी पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें