फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत के साथ सीएम से मिले विधायक, किसानों के लिए मांगा गन्ने का भुगतान

Fri, 02 Aug 2024 03:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह के साथ शामली के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली और अन्य लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और किसानों का बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मांगें उठाईं।
 
विज्ञापन
सीएम योगी के साथ जयंत चौधरी, रालोद विधायक और कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि सीएम से कहा गया कि बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। शामली मिल पर 214 करोड़ रुपये पिछले साल का बकाया है, मगर अभी तक भुगतान नहीं किया गया। सीएम ने सितंबर तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों का बकाया पेयमेंट कराना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


इसके अलावा शामली विकास भवन के लिए बजट जारी करने, जिला न्यायालय निर्माण और शामली या फिर बागपत के बड़ौत में नया विवि खोलने की मांग उठाई। विधायक ने बताया कि सीएम ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें