फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूटी में साइड लगने पर कार सवार दंपती पर हमला

विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र स्थित वेस्टर्न रोड के पास कार सवार दंपति से मारपीट के बाद सदर थाने में तहरीर - फोटो : credit
विज्ञापन
मेरठ। स्कूटी में हल्की साइड लगने के विवाद में चार युवकों ने कार सवार दंपती दीपक और उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती श्रेया पर हमला कर घायल कर दिया। श्रेया की हालत गंभीर बताई गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सदर बाजार थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश में लगी है। बह्मपुरी निवासी मंडप संचालक दीपक मंगलवार शाम को अपनी पत्नी श्रेया को साथ लेकर कंकरखेड़ा में अपने मंडप से रात करीब नौ बजे वह कार से लौट रहे थे। आरोप है कि कासमपुर फाटक पर आगे चल रही स्कूटी में कार से साइड लग गई। स्कूटी सवार ने फोन करके अपने तीन साथियों को बुलाकर स्कूटी और बुलेट बाइक से कार का पीछा किया और सदर बाजार क्षेत्र में वेस्ट एंड रोड पर कार रोककर हमला कर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें