सरधना। चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रबंध समिति का चुनाव विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी विजय बहादुर, प्रधानाचार्य आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज और चुनाव पर्यवेक्षक शैलेंद्र सक्सेना प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज महादेव ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।
चुनाव में सत्यप्रकाश गुप्ता को प्रबंधक और विजेंद्र कुमार गर्ग को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। प्रबंध समिति के सभी 18 सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने पर निवर्तमान प्रबंधक कुसुम गोयल ने उन्हें बधाई दी। प्रधानाचार्य अंतेश कुमार ने नवनिर्वाचित सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान रंजन कुमार, अंकुर गोयल, सतीश कुमार, सरोज, गौरव, ऋषिपाल आदि का सहयोग रहा।