फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के गांव सलाहपुर में शनिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सलाहपुर निवासी जबर पुत्र इरशाद के मकान की छत बारिश के कारण अचानक गिर गई। हादसे के दौरान हुसैन की पत्नी मकान के अंदर मौजूद थी। छत गिरने से वह मलबे में दब गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए दर्शन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई। हादसे में महिला को चोटें आई हैं। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में पुराने और जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश के दौरान कमजोर मकानों का निरीक्षण कराने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें