मेरठ से सटे मवाना में एक युवती को क्लीनिक चलाने वाले मवाना निवासी झोलाछाप ने इलाज के बहाने अपने घर बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। वहीं, पीड़ित को लिए मेरठ भेज दिया है।
मेरठ निवासी एक युवती कुछ दिन पहले अपनी सहेलियों के साथ हस्तिनापुर घूमने आई थी। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसकी सहेलियां हस्तिनापुर में मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी झोलाछाप खलील की क्लीनिक पर ले गईं। वहां झोलाछाप ने दवा दी। जिससे युवती को लाभ हुआ।
युवती ने बताया कि मंगलवार को उसके पेट में फिर दर्द हुआ तो उसने झोलाछाप को फोन किया। इस पर झोलाछाप ने उसे मवाना बुलाया। युवती का आरोप है कि वह झोलाछाप के पास पहुंची तो आरोपी उसे एक मकान में ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया। इस पर युवती ने अपने परिजनों को फोन पर जानकारी दी।
उसके परिजन मवाना पहुंचे तथा पीड़िता को ले आए। इस बाबत थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे चिकित्सकीय जांच के लिए मेरठ भेज दिया है। वहीं, आरोपी की तलाश में दबिश दी गई परंतु हाथ नहीं लग सका है।