संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका ने आईजीआरएस में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। 16 मार्च को मेरठ जनपद स्तर से जारी आईजीआरएस बुकलेट में सरधना नगर पालिका ने शिकायतों के 100 प्रतिशत निस्तारण के साथ 86.8 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि की जिला स्तरीय अधिकारियों ने सराहना की है।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि यह सफलता कर्मचारियों के टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है, जिससे लोगों में संतुष्टि बढ़ी है।
उन्होंने आगे बताया कि नगर पालिका का प्रयास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार शिकायतों का त्वरित समाधान कर नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं। नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारी का नतीजा है।