फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारी सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नवजीवन किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गांव पलड़ा में स्वयंसेवकों द्वारा गांव के गली मोहल्लों व घर-घर जाकर गांव के नागरिकों को नारी सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कपिल कुमार ने किया। द्वितीय इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा नगर के मोहल्ला हीरालाल में नारी सशक्तीकरण अभियान चलाया गया। मौखिक सत्र में डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई किस्मों को अपने और फसलों को कीट एवं रोगों से बचाव की जानकारी दी। द्वितीय इकाई के मौखिक सत्र में रतन पाल ने अंग्रेजी ग्रामर, पत्र लेखन, निबंध लेखन और अन्य अंग्रेजी के पाठ्यक्रम की बारीकियों को समझाया। इस मौके पर द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी कमला देवी, विनय भड़ाना एवं कॉलेज का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें