फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime: सरधना में तांत्रिक क्रिया के शक में दो बच्चों की नृशंस हत्या, नवाबगढ़ी गांव में पसरा खौफ

Sun, 13 Jul 2025 10:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में दो मासूम बच्चों की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपी युवक के घर से बच्चों के कपड़े और बाल मिलने पर तांत्रिक क्रिया की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
सरधना में दो बच्चों की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव नवाबगढ़ी में दो मासूम बच्चों की हत्या की खबर ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हत्या के पीछे तांत्रिक क्रिया की आशंका जताई जा रही है, जिससे गांव में डर और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने तीन महीने पहले 11 वर्षीय रिहान को अगवा किया था। परिजन तब से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। बीते दो दिन पूर्व आरोपी ने इसी गली के 14 वर्षीय उवैश की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

जब पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, तो उसने उवैश की हत्या स्वीकार कर ली। शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी के घर से रिहान के कपड़े और बाल मिलने पर पुलिस को आशंका है कि उसकी भी हत्या कर दी गई थी, हालांकि अभी उसका शव बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम पुष्टि मेडिकल परीक्षण और विस्तृत जांच के बाद ही होगी।

विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया की आशंका 
घटनास्थल से मिले सामान और बच्चों के शवों की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की गई है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में हत्या और अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें