बागपत जिले के बढ़पुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. चौधरी सूबा सिंह के सबसे बड़े पुत्र स्व. प्रताप सिंह शास्त्री की धर्मपत्नी सरदार कौर का 101 की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह मेरठ के मोदीपुरम में रह रहीं थीं।
सरदार कौर ने अपने आखरी चुनाव तक हमेशा अपने मतदान किया। कोरोना जैसी महामारी को भी पिछले वर्ष मात दी। उनके बेटे सुरेंद्र पाल (फिल्म निर्माता), धरेंद्र कुमार (पुलिस उपाधीक्षक) व पोते विक्रांत चौधरी, वनराज चौधरी और पड़पोती अनविका चौधरी शोक में है। वहीं रविवार सुबह आठ बजे घर अल्फा कॉर्प मेरठ वन सोसायटी बाईपास से चलकर अंतिम संस्कार 8:30 बजे सूरजकुंड पर होगा ।