फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बदमाशों से भिड़ा सराफ, बाइक की चाबी छीनी, पैदल भागे बदमाश

Mon, 07 Dec 2020 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तहरीर लिखवाता पीड़ित व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ में बदमाशों ने सराफ प्रमोद वर्मा को जान से मारने की धमकी दी। बैग छीना-झपटी के दौरान तमंचे की बट मारकर बदमाशों ने उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद भी सराफ ने हिम्मत नहीं हारी। वह बदमाशों के पीछे भागे। एक बदमाश ने भागने के लिए जैसे ही बाइक स्टार्ट की तो सराफ ने उसकी बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर पैदल ही फरार हो गए।
विज्ञापन


प्रमोद वर्मा अकेले ही बदमाशों से जूझते रहे। इस बीच ऑटो चालक और साथी सराफ लीलाधर मौके से गायब हो गए। अगर वह दोनों भी मदद के लिए आगे आते तो बदमाश मौके पर ही पकड़े जाते।

पीड़ित सराफ ने 50 मीटर तक बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई नहीं नजर नहीं आया। हालांकि घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर प्रह्लाद नगर में अंदर के रास्ते पर पुलिस की पैकेट थी।
विज्ञापन
Trending Videos

सोते रहे इंस्पेक्टर कोतवाली
वारदात के बाद सुबह डेढ़ घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में टरकाती रही। लिसाड़ी गेट थाने से टरकाए जाने के बाद व्यापारियों ने इंस्पेक्टर कोतवाली के सीयूजी नंबर पर कॉल की। आरोप है कि इंस्पेक्टर का फोन नहीं उठा। कोतवाली थाने के एक सिपाही ने कहा कि इतनी सुबह थाने में कोई नहीं मिलेगा।

व्यापारियों ने लूट के बारे में बताया तो सिपाही ने कहा कि साहब अभी सो रहे हैं। बाद में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सराफ प्रमोद वर्मा से अपने साथी सराफ पर शक जताते हुए कोतवाली थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

लीलाधर पर है संदेह
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह व सीओ अरविंद चौरसिया ने बंद कमरे में सराफ लीलाधर से पूछताछ की। लीलाधर रात तक पुलिस हिरासत में थे। पीड़ित सराफ ने बताया कि शनिवार रात को प्रमोद वर्मा की लीलाधर से बात हुई थी। दोनों ने आगरा जाना तय किया था। लीलाधर के अलावा किसी को नहीं पता था कि प्रमोद के पास ज्वैलरी है। पीड़ित ने भी लीलाधर पर संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश भूमिया पुल पर खड़े थे।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में खंगाले सीसीटीवी
वारदात के बाद पुलिस ने भूमियापुल से हापुड़ अड्डे तक लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश पहले कोतवाली की तरफ मुड़ते नजर आए।

उसके बाद सड़क से मुड़कर लिसाड़ीगेट क्षेत्र की तरफ पैदल बाइक लेकर जाते दिखे। काले रंग की बाइक है। एक बदमाश ने ट्रक सूट पहना था तो दूसरा जैकेट में नजर आया। सीओ का कहना है कि फुटेज में चेहरे साफ नहीं है। पुलिस तलाश में जुटी है।

बेटी का था 300 ग्राम सोना
पीड़ित ने बताया कि 75 ग्राम सोना दूसरे सराफ का था, उसे आगरा पहुंचाना था। जबकि 300 ग्राम सोना मेरी बेटी, व बेटी की नंद और परिवार के अन्य लोगों का था। इस सोने को बुलंदशहर के गुलावठी में देना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें