मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी हुई। सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष कल्पना पांडे ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संदर्भ में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने छात्राओं द्वारा निर्मित पेंटिंग्स का निरीक्षण किया। समाजशास्त्र विभाग की प्रवक्ता प्रतिमा चौरसिया ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विचार व्यक्त किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में स्नातक स्तर की सानिया गौतम, मेघा, पलक और आराध्या शर्मा को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार व स्नातकोत्तर स्तर की अनु, सोनम उपाध्याय, तनु और काजल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। संवाद