सरधना। जैन मुनि आचार्य सौरभ सागर महाराज का 22 फरवरी को सरधना में मंगल प्रवेश होगा। इससे पहले जैन मुनि बुधवार को शामली से बुढ़ाना के रास्ते सरधना के लिए प्रस्थान कर दिया है। जहां पर श्रद्धालुओं ने जैन मुनि का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि ज्ञान योगी आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज का छह साल के पश्चात 22 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे भव्य और ऐतिहासिक मंगल प्रवेश धर्म नगरी सरधना में होगा। बुधवार को आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज का बुढ़ाना से विहार केशव रेस्टोरेंट गांव बिटावदा के लिए हुआ। इस दौरान काफी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने महाराज का ढोल नगाडों से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, दीपक जैन, अंशुल जैन, कमल जैन, विकास जैन, विजय जैन, नितिन जैन आदि उपस्थित रहे।