मेरठ के सरधना में संगीत सोम सेना भारत के पदाधिकारी ने समर्थकों के साथ मिलकर तहसील मुख्यालय में एक कांग्रेस नेता के चेम्बर में घुसकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। आरोपियों ने वारदात को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध बताया। वहीं खुद को कांग्रेस नेता बताने वाले एडवोकेट ने कहा कि घटना से पार्टी हाईकमान को अगवत करा दिया गया है।
मोहल्ला मंडी चमारान निवासी निवासी एडवोकेट जितेंद्र पांचाल मूलरूप से सरूरपुर के रहने वाले हैं। मंगलवार को उनके फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा था कि एक वरिष्ठ दंगाई का अंत हो गया। हां, मरने के बाद वो भी संत हो गया। हालांकि इसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं किया गया था। मंगलवार को जितेंद्र पांचाल तहसील मुख्यालय पर अपने चेम्बर में बैठे थे। उनका आरोप है कि शाम करीब चार बजे नगर निवासी सचिन खटीक कुछ भाजपा नेताओं के साथ उनके चेम्बर में कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए घुस आए।
उन्होंने काले तेल से भरी केन उन पर उडे़ल दी। चेहरे पर भी कालिख पोती। साथी वकीलों के आने पर आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद सचिन खटीक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि स्व. पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का मुंह काला किया। साथ ही चेतावनी दी कि महापुरुषों का दोबारा अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
मामला संज्ञान में नहीं
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि किसी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर कोई गलत टिप्पणी की गई है तो वह निंदनीय है। इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।
- संगीत सोम, विधायक, सरधना