फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: आखिर घोषित हुआ सपा गठबंधन का प्रत्याशी, भाजपा की बढ़ेगी मुश्किल

Wed, 02 Jun 2021 10:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अब भाजपा की मुश्किल बढ़ सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए आखिर सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जानिए किसे उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायच चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सपा-रालोद गठबंधन ने कई दिन की मशक्कत के बाद बसपा की मदद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। मंगलवार शाम वार्ड छह से बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सलोनी गुर्जर को सपा में शामिल कर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इस दौरान रालोद, सपा और बसपा के छह-छह जिला पंचायत सदस्यों सहित कुल 18 सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सबसे पहले भाजपा ने गौरव चौधरी कुसैड़ी को प्रत्याशी घोषित किया था। 33 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के पांच सदस्य जीते हैं। इसके बाद सपा-रालोद गठबंधन को प्रत्याशी तय करने में पसीने छूट गए। रविवार रात तय हुआ था कि वार्ड छह से बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सलोनी गुर्जर को सपा ज्वॉइन कराकर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया जाए। इसके बाद सलोनी का नाम पार्टी हाईकमान को भेजा गया, जहां से सहमति के बाद मंगलवार शाम सपा और रालोद नेताओं की मौजूदगी में सलोनी गुर्जर का नाम घोषित कर दिया गया।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, सपा नेता अतुल प्रधान और रालोद नेता सुनील रोहटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला पंचायत के इन सदस्यों ने किया समर्थन
सलोनी के नाम की घोषणा के समय वार्ड एक से कुसुम सिद्धार्थ के पति मुकेश सिद्धार्थ, वार्ड दो से मुनेश के पति जितेंद्र, वार्ड तीन से ईशा के पति विश्वास चौधरी, वार्ड चार से जोगिंद्र, वार्ड पांच से अजित प्रताप, वार्ड सात से सुमन के पति रविंद्र, वार्ड आठ से अरुणा के पति प्रताप, वार्ड 10 से अश्वनी, वार्ड 13 से अनिकेत भारद्वाज, वार्ड 14 से सम्राट मलिक, वार्ड 15 से नितिन कुमार, वार्ड 17 से अतुल, वार्ड 19 से दीपक कुमार, वार्ड 22 से गोपाल, वार्ड 24 से सुनील प्रधान, वार्ड 29 से अमित कसाना और वार्ड 33 से विपिन भड़ाना मौजूद रहे। इन सभी ने सलोनी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

विज्ञापन

हर तरह की मदद करेंगे सांसद मलूक नागर
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अन्य दलों के गुर्जर जिला पंचायत सदस्य और नेता भी एकजुट होने लगे हैं। चर्चा है कि बिजनौर सांसद मलूक नागर ने सलोनी को हर तरह से मदद देने की बात कही है।

शाहिद मंजूर समर्थक तीन सदस्य नहीं आए
पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के पास सपा से अलग तीन जिला पंचायत सदस्य हैं। घोषणा के समय इनमें कोई भी मौजूद नहीं था। हालांकि सपा नेताओं का दावा है कि इन सदस्यों का समर्थन सपा प्रत्याशी को है।

गठबंधन के आगे बसपा बैकफुट पर आई
जब सपा और रालोद प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही थी, तो भाजपा को रोकने के लिए बसपा ने पहल की। बसपा नेतृत्व को पता था कि उसके नौ सदस्य जीतकर आए हैं, जिनमें एक ने भाजपा का दामन थाम लिया और आठ ही सदस्य रह गए हैं। ऐसे में सपा और रालोद के समर्थन बिना उसका काम नहीं चलेगा। हालांकि जब सपा नेतृत्व ने अपना ही प्रत्याशी घोषित करने की बात कही तो बसपा बैकफुट पर आ गई।

जीत भाजपा की ही होगी: अनुज
सपा प्रत्याशी की घोषणा के मौके पर जिला पंचायत के 18 सदस्यों की मौजूदगी पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी का कहना है कि इससे फर्क नहीं पड़ता है। जीत मतदान से तय होती है और निश्चित रूप से जीत भाजपा की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें