फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप, दरिंदे बेहोशी की हालत में फेंककर फरार

Mon, 27 Aug 2018 07:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी में सहारनपुर के एक गांव में किशोरी को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर दो दिनों तक गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस बेटी का मेडिकल परीक्षण नहीं करा रही है। 

विज्ञापन


रविवार को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 25 अगस्त की सुबह नाबालिग बेटी गांव में स्थित एक घेर में गाय को रोटी खिलाने के लिए गई थी। 

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद घेर मालिक के बेटे ने अपने एक साथी के साथ उसे दबोच लिया तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे उठाकर कमरे में ले गए। आरोप है कि जब बेटी ने शोर मचाया तो उसके मुंह को दुपट्टा से बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बेटी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति के मुताबिक, रविवार को आरोपियों ने बेटी को जान से मारने की धमकी देकर घेर से निकाल दिया। जो ग्राम प्रधान को बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद जानकारी होने पर वह बेटी को घर लाए होश में आने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। व्यक्ति का आरोप है कि वह तहरीर लेकर पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पुलिस बेटी का मेडिकल भी नहीं करा रही है। उसने उच्चाधिकारियों से बेटी का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें