फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी को बेवजह बदनाम कर रहा पुलिस प्रशासन : कमल सिंह वालिया

Mon, 27 Aug 2018 07:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कमल सिंह वालिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा भीम आर्मी को जान बूझकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। भीम आर्मी ने किसी को कोई कार्ड जारी नहीं किया है। रविवार को पुलिस द्वारा लूट के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक आरोपी को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने भीम आर्मी का कार्यकर्ता बताया था। इसे लेकर भीम आर्मी भड़क उठी। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।

विज्ञापन

बेवजह बताए जा रहे आरोपी से संबंध

सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने जारी बयान में कहा है कि पुलिस प्रशासन जानबूझ कर भीम आर्मी को बदनाम करना चाह रहा है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के बयान पर वह आपत्ति जताते हैं। आरोपी का भीम आर्मी से बेवजह संबंध बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उसके पास से भीम आर्मी का कार्ड बरामद हुआ है, जबकि भीम आर्मी ने अभी तक अपने कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह का कोई कार्ड अथवा पहचान पत्र नहीं दिया है। 
विज्ञापन

कमल वालिया ने कहा है कि पुलिस प्रशासन गलत तथ्यों के आधार पर झूठे आरोप लगाकर भीम आर्मी को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। उसे भीम आर्मी और भीम आर्मी से जुड़ा बहुजन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

उधर, एसपी सिटी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए विशाल उर्फ मोनू उर्फ रावण निवासी खानपुर थाना थानाभवन, जिला शामली के पास से भीम आर्मी का कार्ड बरामद हुआ है। विशाल ने पुलिस पूछताछ में बताया भी है कि वह भीम आर्मी शामली का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें