शाकंभरी देवी क्षेत्र में उफान पर नदियां
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी सहित घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदिया उफान पर रहीं। पानी आने से कई गांवों का घंटों तक तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। ग्रामीणों को घंटों नदी किनारे खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। नदियों में पानी कम होने के बाद ही ग्रामीण अपने गंतव्य को पहुंच सके।
बुधवार की रात्रि से ही घाड़ क्षेत्र सहित शिवालिक पहाड़ियों में बादल छाए हुए थे। शिवालिक पहाड़ियों से सटे हुए बादशाही बाग, सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में सुबह से ही बारिश होनी शुरू हो गई थी। इसके चलते घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों बादशाही बाग, चपडी खोल, शाकंभरी खोल, पाडली नदी में पानी उफान पर रहा।
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भूरादेव के निकट नदी में सुबह ही पानी आ गया। श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पानी कम होने के बाद ही श्रद्वालु अपने वाहनों को भूरा देव मंदिर के पास खड़ा कर माता के दर्शनों को जा सके।
यह भी पढ़ें: Udaipur Murder Case: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, मुकदमा दर्ज
शाकंभरी देवी क्षेत्र में उफान पर नदियां
- फोटो : अमर उजाला
घाड़ में बारिश से खिले किसानों के चेहरे
मिर्जापुर के घाड़ क्षेत्र में बारिश होने से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के बाद खाद-बीज की दुकानों पर भी किसानों की भीड़ जुट गई है। अब घाड़ क्षेत्र में मक्का, बाजरा व मूंगफली की फसल की बुआई शुरू हो जाएगी।
बता दे कि घाड़ क्षेत्र में भूजल स्तर गहराई पर होने पर किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहते है। बुधवार की शाम से हुई झमाझम बारिश के बाद क्षेत्र के किसान खुशी से झूम उठे हैं। किसान मक्का, मूंगफली व बाजरा की फसल की बुआई करने की तैयारी में जुट गए हैं।
क्षेत्र के किसान नीरज राणा, राजेन्द्र सैनी, मदन राणा, पूर्व प्रधान सईदुर्रहमान आदि ने बताया कि बारिश के बाद अब मक्का, मूंगफली व बाजरा की फसल की बुआई समय से शुरू हो जाएगी। बुआई समय से होने पर फसल की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।