फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत, कहा- देश में ऐतिहासिक होगी ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली

Sat, 13 Dec 2025 04:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी और लोकतंत्र कमजोर करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि रविवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली” देश में ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में पूरे देश से आम जनमानस पहुंचेगा और भाजपा की वोट चोरी की सच्चाई को उजागर करेगा।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Meerut Weather: 244 शहरों में मेरठ चौथे नंबर का प्रदूषित शहर, सुबह-शाम स्मॉग, जहरीली हवा में सांस लेना दूभर

कांग्रेस और वंदे मातरम् का ऐतिहासिक रिश्ता
दिल्ली जाते समय हरीश रावत अपने नजदीकी कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम्, जिसने 150 वर्ष पहले देशवासियों के दिलों में जगह बनाई, आज भी कांग्रेस और स्वतंत्रता संग्राम की पहचान है। कांग्रेस के हर कार्यक्रम में वंदे मातरम्, ध्वज गीत और राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य रूप से किया जाता है और यह परंपरा आजादी से पहले से चली आ रही है।
 

इतिहास पर विवाद समाज को कमजोर करने की साजिश
हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठन इतिहास के हर अध्याय पर विवाद खड़ा कर देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

बिहार चुनाव को लेकर गंभीर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की सांठगांठ से चुनाव लड़े गए और अवैध संसाधनों व वोट चोरी के दम पर जीत हासिल की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बनेगी।

इस मौके पर अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चौधरी, कारी आबिद, प्रधान फ़रमान मलिक, नासिर प्रधान, रामबीर सिंह, पदम सिंह सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें