मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अपने व्यापार को बचाने के लिए 16 दिसंबर को मौन जुलूस निकालेंगे। व्यापारी मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।
मेरठ सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अब अपने व्यापार को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। शनिवार को शुभकामना बैंकट हॉल में आयोजित व्यापार बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर को बाजार में मौन जुलूस निकाला जाएगा और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर व्यापार बचाने की मांग की जाएगी।