सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में एक की मौत हो गई। इस दौरान जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। यहां से परिजन हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया।
पुलिस का कहना है कि सहारनपुर की ओर से आ रहा ट्रैक्टर गलत साइड से जा रहा था। तभी फ्लाईओवर से नीचे उतर रहे ट्रक से उनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
शामली में कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर ट्रक और वैन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैन सवार महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वैन चालक समेत दो घायलों को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया।
सोमवार सुबह करीब सात बजे कस्बा कैराना निवासी शाहनजर वैन में कैराना से सवारी लेकर शामली आ रहा था। वैन में मुनसाद, शकील और यूनुस निवासी कैराना, सतीश निवासी नौकुआं रोड शामली, बबली निवासी गांव झाड़खेड़ी सवार थे। जब वैन शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर गांव बामनौली मोड़ के समीप पहुंची, तो सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वैन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में भर्ती कराया, जहां से वैन चालक शाहनजर और यूनुस को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर भाग रहे चालक का पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को आता देख चालक ट्रक को इंडस्ट्रीयल स्टेट के समीप छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/