पांचवें सेमेस्टर में 76 फीसदी अंक आए थे। जब उसकी छठे सेमेस्टर में चार विषयों में बैक आई तो वह काफी परेशान हो गया। कुछ समय बाद वह अपने घर बनारस चला गया, जहां से तीन दिन पहले लौटकर आया था।
बनारस से लौटकर आने के बाद उसके मन में क्या हलचल थी इसका किसी को पता ही नहीं चला। तीन दिन पहले उसने विभाग के एक प्रोफेसर से बैक को लेकर चर्चा की, जिस पर प्रोफेसर ने स्पेशल बैक के फार्म भरने की सलाह दी तो वह फार्म भरने के लिए राजी हो गया। प्रोफेसर ने कहा था कि चिंता न करे, उत्तीर्ण हो जाएगा।
बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड
- फोटो : Amar Ujala
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला
- फोटो : Amar Ujala
परिवार की हरसंभव मदद करेगा विवि, भाई-बहनों को पढ़ाएंगे: कुलपति
सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला कैंपस के छात्र प्रशांत पांडे द्वारा आत्महत्या करने से आहत हैं। नम आंखें और रुंधे गले से उनके मुंह से बस यही निकला ‘प्रशांत के माता-पिता पर क्या बीत रही होगी। इस खबर से मां का क्या हाल हुआ होगा। प्रशांत को ऐसा नहीं करना चाहिए था।’
उन्होंने बताया कि विवि प्रशासन न सिर्फ प्रशांत के परिवार की हरसंभव मदद करेगा बल्कि उसके भाई-बहनों को निशुल्क पढ़ाने के लिए तैयार है। उसकी बहनों का विवि दाखिला करेगा और जहां तक वह पढ़ना चाहेंगे, पढ़ाया जाएगा। कुलपति ने शाम को सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर कहा कि सारे हॉस्टलों में छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग कराएं। ये बेहद दुखद घटना है।